Police Action : अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार, 7 किलो पोस्त बरामद

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:24 PM (IST)

दोराहा/खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव जैपुरा में एक व्यक्ति लहसुन की आड़ में पोस्त की खेती कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से 7 किलो पोस्त के पौधे बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी जैपुरा के तौर पर हुई। इसके खिलाफ थाना दोराहा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। डी.एस.पी. पायल निखिल गर्ग ने बताया कि पुलिस पार्टी कद्दों चौक में मौजूद थी तो मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि बलविंदर सिंह ने खेतों में लहसुन की फसल के साथ पोस्त के पौधे लगाए हुए हैं।

इससे भुक्की चूरा पोस्त और अफीम तैयार की जाती है। पुलिस टीम ने रेड की तो वहां पौधे लगे हुए थे। पुलिस से 40 से 45 पौधे बरामद करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। डी.एस.पी. ने बताया कि ए.एस.आई. सिकंदर राज की अगुवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसे शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पोस्त की खेती करने के बाद क्या करता था। इसे खुद खाता था या साथ में इसे बेचता था। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News