जाली करंसी देकर दिल्ली से नाइजीरियन से लेकर आए 2 तस्कर हैरोइन की खेप

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 02:25 PM (IST)

लुधियाना: स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम द्वारा 5 करोड़ की हैरोइन सहित पकड़े गए एक गिरोह के 2 मैंबर दिल्ली से जाली करंसी देकर नाइजीरियन से हैरोइन खरीद कर लुधियाना में अपने ग्राहकों को बेचने के लिए लाए थे। इस संंबंध में इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी सतपाल सिंह पिछले 10 सालों से नशा बेचने का काम कर रहा है। जबकि दूसरा आरोपी शमशेर सिंह पिछले 2 साल से नशा बेच रहा है। दोनों आरोपी खुद भी नशा करने के आदी हैं। आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर जाली करंसी नाइजीरियनों को देकर हैरोइन खरीद कर लाते थे व लुधियाना के आस-पास इलाकों में अपने ग्राहको को परचून में महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। 

मुल्लांपुर दाखा के हैरी व गैरी से लाते थे नकली करंसी
उन्होंने बताया कि दोनों नशा तस्करों ने बताया कि वह मुल्लांपुर दाखा के रहने वाले हैरी व गैरी नामक युवकों से जाली करंसी लेकर आते थे, जो इन को एक लाख की असली करंसी के बदले 3 लाख की नकली करंसी देते थे। यह नशा तस्कर आगे नाइजीरियनों को असली नोटों में नकली नोट मिलाकर दे देते व नशे की खेप लेकर आते थे। 

नकली नोट बनाने वालों को पकडऩे के लिए टीमें रवाना 
जांचाधिकारी ने बताया कि एस.टी.एफ. द्वारा स्पैशल टीम बनाकर नकली नोट बनाने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाकर भेजी जा चुकी हैं जिन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपी सतपाल सिंह पहले ड्राइवरी का काम करता था और कमाई कम होने के कारण उसने नशा बेचना शुरू कर दिया। इसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में नशा तस्करी के 7 मामले दर्ज हैं, जिनमें से आरोपी 2 मामलों में जेल में सजा भी काट चुका है, जबकि शमशेर सिंह साहनेवाल में लोहे की ढलाई का काम करता है और उस पर हत्या की कोशिश करने व लड़ाई-झगड़ेे के 2 मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एस.टी.एफ. ने नशा तस्कर रविन्द्र सिंह को 5 करोड़ की हैरोइन व 1 करोड़ की आइस सहित कार समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से जो कार बरामद की गई थी, वह सतपाल सिंह की थी और कार पर जाली नंबर लगा कर नशे की तस्करी का काम किया जाता था।

एस.टी.एफ. के पास नशा तस्करों के नामों की लिस्ट तैयार
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने नशा तस्करों के नामों का एक बड़ा खुलासा किया है, जो नशे की बड़ी खेप लेकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में नशा बेचते हैं। आरोपियों ने अपने साथियों के सारे ङ्क्षलक पुलिस के सामने रख दिए हैं, जिससे एस.टी.एफ. के सामने इनके सभी साथियों की नई लिस्ट तैयार करवाई गई है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और आने वाले दिनों में एस.टी.एफ. अन्य नशा तस्करों के बारे में अहम खुलासे कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News