घर में खेल रहे 2 युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 01:18 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल  की पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो नाबालिक लड़कों के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी दविंदर पासी ने बताया कि पुलिस को केतकी गौतम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 अगस्त को उसका 12 साल का लड़का आयुष और उनके पड़ोस में रहने  9 साल का लड़का  शहजाद  घर के अंदर खेल रहे थे। जब वह थोड़ी देर बाद वापस आई तो देखा दोनों लड़के वहां से गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। महिला को शक है कि उसके लड़के को कहीं किसी व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए छिपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News