छोटा हाथी ओवरलोड होने के चलते पलटा, 2 दर्जन लोग जख्मी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 09:42 AM (IST)

साहनेवाल, तोहाड़ाः मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा छोटा हाथी कथित रूप से ओवरलोड होने के कारण पलट गया, जिस दौरान दो दर्जन के करीब सवार गंभीर जख्मी हो गए। इनमें से करीब 3 व्यक्तियों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर जमालपुर की गांधी कॉलोनी से छोटा हाथी मां सरस्वती की मूर्ति को विसर्जन के लिए दौराहा नहर पर जा रहे थे। जब उक्त छोटा हाथी साहनेवाल का पुल उतर रहा था तो चालक द्वारा अपना कंट्रोल खोने के कारण वह देखते ही देखते पलट गया। इसमें दो दर्जन के करीब सवार जख्मी हो गए। जिनको नजदीक ही स्थित कैरों अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया, जिनको प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है। अगर आंखों देखी लोगों की माने तो मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा उक्त टैम्पो ओवरलोड था, जिसमें लगभग 50-60 सवारियां सवार थीं, जिस कारण चालक ने अपना संतुलन गवा लिया व टैम्पो पलट गया। इसमें विशाल, संजय, हनी, निन्दर, सन्नी, धर्मिंद्र, दीपक, पप्पू, सुरजीत कुमार, विनोद, अभय, अमीत कुमार, सूरज कुमार, रवी के अलावा कुछ महिलाओं को भी गंभीर चोटें लगीं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

3 की हालत गंभीर
जानकारी अनुसार इस हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा गया है। जिनकी पहचान रोक्की, रंजीत, व राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News