बाबा बंदा सिेंह बहादुर जी का 350वां जन्म उत्सव देश विदेश में श्रदा व सम्मान से मनाने का ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 04:47 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): बाबा बंदा सिंह बहादुर अंर्तराष्ट्रीय फाऊडेंशन की तरफ से महान जोंधे व जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का 350वां जन्म दिवस देश विदेश में 31 समारोह का आयोजन 16 अक्तूबर 2020 तक करके श्रदा व सम्मान से मनाया जाएगा। आज यहां सर्किट हाऊस में फाऊडेंशन की मीटिंग करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान कृष्ण कुमार बावा,संरक्षण प्रिंसीपल राम सिंह,सरंक्षण कुलदीप सिंह घई,कन्वीनर बलदेव बावा,मनधीर मनू रेडियो कैनेडा और हरियाणा इकाई के प्रधान उमरांव सिंह ने बताया कि कैनेडियन प्रधान मंत्री जसटिन ट्रडो को कैनेडा में आयोजित किए जाने वाले समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र देने हेतु बाबा बंदा सिंह बहादुर अंर्तराष्ट्रीय फाऊडेंशन का शिंष्टमंडल मिलेगा। एक शोक प्रस्ताव पारित करके फोटो जर्नालिस्ट राजेश भाम्बी को श्रदांजिल भेंट की गई। 

बावा व प्रिंसीपल राम सिंह ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने जबर जुल्म के खिलाफ जेहाद छेड़ते हुए यहां सरहंद की ईट से ईट खड़ा कर रख दीं,वहीं किसानो को जमीनो के मालिक बनाने के साथ ही सिख लोक राज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की कुर्बानी बेमिसाल थी। इस तरह की मिसाल दुनियां भर में कहीं पर नहीं मिलती। उन्होंने दुनियां भर के लोगों को यह अपील की वह बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का चित्र अपने घर में जरूर लगाए ताकि आने वाली पीढिय़ों को यह पता लग सके कि दसवें पातशाह श्री गुरू गोबिंद सिंह की तरफ से सौंपी जिम्मेवारी को कितनी ईमानदारी व दृष्ढ़ता के साथ निभाया। 

बावा ने बताया कि 16 समारोह पंजाब,कोलक्ता,मुम्बई,हरियाणा,दिल्लीं,राजस्थान,मध्य प्रदेश और जम्मू कशमीर में जब कि 15 समारोह कैनेडा,अमरीका,इंगलैंड,दुबई और आस्ट्रेलिया में किए जाएगे। उन्होंने बताया कि इन समारोह को लेकर एक 7 सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें सरबत का भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन व समाज सेवी एसपीएस ओबराय,पुर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा,गुरभजन सिंह गिल,कन्वीनर बलदेव बावा,गुरमीत सिंह गिल अमरीका,हरबंत सिंह दिओल कैनेडा और अशोक बावा कैनेडा लिए गए है। 

जब कि विदेशों में समारोह हेतु तलविंदर सिंह घुमाण,बहादुर सिंह सिदू,मनदीप सिंह हांस,राजभिंदर बदेशा,निर्मल सिंह गरेवाल, राजन बाबा इंगलैंड,परमिंद दिओल,मेजर सिंह ढिल्लों,अमरीक सिंह,सुनील बजाज,निर्मल सिंह सोमल,कमिकर सिंह जंडी,जसमेल सिंह सिदू रकबा,गुरदेव सिंह कंग,नवदीप सिंह,गुरमीत सिंह बुटृर,पप्पी बदेशा,अमर सिंह गुलशन,कैनेडा से ब्रिगेडियर नवाब सिंह,प्रिंसीपल राम सिंह,निंरजन सिंह गरेवाल रकबा,प्रीतम सिंह गरेवाल,मेवा सिंह देतवाल,तरलोचन सिंह सगू,ज्ञानी सुरजीत सिंह बावा,महिंदर कौर गरेवाल और पुशपिंदर कौर तूर शामिल किए गए है। 

बावा ने बताया कि भारत में समारोह के आयोजन को लेकर गठन की कमेटी में उमरांव सिंह हरियाणा,मेघ सिंह सिदू कोलक्ता,बावा रविंदर नंदी,करनैल सिंह गिल,प्रोफैसर जीवन दास बावा,पुनीत बावा,गुलजिंदर सिंह गिल लोहारा,मनजीत सिंह हंबड़ा,गुरमेल सिंह सरपंच भंमीपुरा,जरनैल सिंह,टोनी बावा,नवदीप बावा,सुरजीत सिंह बावा,बलविंदर सिंह गांधी,अश्वनी बावा,जोगा सिंह मान,राजीव कुमार लवली,सुरजीत सिंह लोटे,दलजीत सिंह कुलार,बलविंदर सिंह,निर्मल सिंह पंडोरी,बलवंत सिंह धनौआ,दर्शन सिंह लोटे,दलजीत सिंह चौंकीमान,जगदीप बावा,जगदीश बावा,बलजिंदर सिंह सरपंच मलिकपुर,कुलविंदर सिंह चाने,जसवंत सिंह छापा,रेशम सिंह सगू,जसबीर सिंह ढिल्लों सरपंच ढुडीके और रेशम सिंह सिदू आदि को शामिल किया गया है। बावा ने बताया कि फाऊडेंशन के प्रचार सचिव के तौर पर जिम्मेवारी हरप्रीत सिंह को सौंपी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News