पंजाब में रेत माफिया को कैप्टन सरकार की शह : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 09:09 AM (IST)

लुधियाना (गुप्ता): पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस पर एमरजैंसी के जरिए लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। देश यह दिन कभी नहीं भूलेगा और कांग्रेस को इसके लिए हर वर्ष माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद का आरोप लगाया कि पहले नेहरू उसके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी पार्टी की सत्ता पर काबिज हैं।  उन्होंने पंजाब में कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों से पहले 4 सप्ताह के भीतर नशा खत्म करने की बात कही थी लेकिन आज 15 महीने बीत चुके हैं परंतु राज्य में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कैप्टन का नशा खत्म करने का दावा भी खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत माफिया को कैप्टन सरकार की शह है जिस कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

एमरजैंसी में जेल काटने वाले कर्मठ  कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
एमरजैंसी में जिन्होंने लोकतंत्र के लिए कुर्बानियां दी हैं आज उन्हीं की बदौलत हम देश की बागडोर संभाल कर सेवा कर रहे हैं। यह बात पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने जिला भाजपा के अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा की अध्यक्षता में एमरजैंसी में जेल काटने वाले कर्मठ कार्यकत्र्ताओं के सम्मान समारोह के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि एमरजैंसी में कांग्रेस द्वारा जो अत्याचार किए गए उससे भाजपा और मजबूत हुई है। पंजाब को कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान करते हुए मलिक ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होने को कहा। इस दौरान एमरजैंसी में जेल काटने वाले कर्मठ कार्यकत्र्ताओं रमेश शर्मा, प्रेमचंद दुग्गल, सतपाल गोसाईं, बजरंग लाल खत्री, बनवारी लाल चौहान व अन्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा कार्यकत्र्ता घंटाघर चौक से मोटरसाइकिल रैली में कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए श्वेत मलिक को गुरु नानक देव भवन तक लेकर आए। कार्यक्रम में दयाल सिंह सोढ़ी, पंजाब भाजपा के महामंत्री प्रवीण बंसल, जीवन गुप्ता, अनिल सरीन, केवल कुमार, रेणु थापर, जनार्दन शर्मा, कमल जेतली, जतिन्द्र मित्तल, रजनीश धीमान, सुभाष डावर, दिनेश सरपाल, सतपाल सग्गड़ आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News