तेजधार हथियारों से हमलाकर नौजवान को किया घायल

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 01:27 PM (IST)

खन्ना(सुनील): शहर की नई आबादी में आज सायं कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से नौजवान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को उसके दोस्तों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 

सिविल अस्पताल में भर्ती अमनदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी अन्निया मोहल्ला नई आबादी खन्ना ने बताया कि मोहल्ले में एक लड़का अपने साथियों को लेकर आया था। सभी के पास तेजधार हथियार थे जिन्होंने उस पर बिना किसी कारण हमला कर दिया। वहीं शोर मचाने पर जब मोहल्ला निवासी इकट्ठे हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकियां देते वहां से फरार हो गए। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News