भारत भूषण आशू ने लुधियाना के इस एरिया फ्लाई ओवर किया शुरू

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 03:04 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर आज कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने फ्लाई ओवर शुरू करवाया है। जानकारी अनुसार पक्खोवाल रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के साथ ही स्कूल सैकर्ट हार्ट है। वहां पर रेलवे फाटक लग जाता था जिससे काफी ट्रैफिक जाम हो जाता था। इस ट्रैफिक जाम को देखते हुए भारत भूषण आशू ने अंडर ब्रिज व फ्लाइ ओवर का प्रोजैक्ट पास करवाया था। जो 120 करोड़ की लागत से बनना था। इस प्रोजैक्ट का एक हिस्सा पक्खोवाल रोड का नहर की तरफ से आते हुए लयरवैली के नीचे होते हुए संरभा नगर की तरफ निलकना है जिसकी आज शुरूआत हुई है। 

इसके साथ भारत भूषण ने दावा किया है कि जो अंडर ब्रिज बनना है वह भी जनवरी के महीने में शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग पक्खोवाल रोड पर आते-जाते हैं माडल टाऊन, सराभां नगर, बी.आर.एस. नगर, शहीद भगत सिंह नगर उन्हें काफी राहत मिलेगी। इससे ट्रैफिक समस्या काफी हल हो जाएगी। जो फ्लाई ओवर है व अंडर ब्रिज पक्खोवाल रोड आना सीधा जाना वह नगर निगम आधिकारियों का कहना है अंडर ब्रिज का काम 2-3 महीनों में हो जाएगा और रेलवे की स्लैब लगनी बाकी है। इसे भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News