Ludhiana By-Election : भारत भूषण आशू के लिए कांग्रेस का महा-प्रचार, मैदान में उतरे दिग्गज नेता!
punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 10:46 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। वहीं आशु की जीत को यकीनी बनाने को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है।
इस श्रृंखला में पार्टी ने चुनाव आयोग को अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची सौंपी है उसमें देश के कई नामी चेहरे शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतने प्रभावशाली चेहरों की मौजूदगी से आशू को न सिर्फ प्रचार में बढ़त मिलेगी, बल्कि मतदाताओं पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
इस सूची में हिमाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, समेत कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मौजूदा सांसद, विधायक और पार्टी हाईकमान के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इस सूची में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा का प्रमुख नाम हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विजय इंदर सिंगला, राहुल गांधी के करीबी एवं अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, रविंदर दलवी, सुखविंदर सिंह डैनी, भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान एवं विधायक प्रगट सिंह, विधायक राणा गुरजीत सिंह, गुरकीरत सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, सुखपाल सिंह खैहरा के साथ नामी कवि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी इस सूची में शामिल हैं।
दिल्ली से अलका लांबा, संदीप दीक्षित, पवन खेड़ा, कन्हैया कुमार, सांसदों में मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. अमर सिंह, डॉ. धरमवीर गांधी और शेर सिंह घुबाया को भी स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पवन कुमार बंसल, जसबीर सिंह डिम्पा, मोहम्मद सादिक, अभिनेता व नेता राज बब्बर, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, गुरशरण कौर, मोहित मोहिंद्रा, इशरप्रीत सिंह सिद्धू, हरदेव सिंह लाडी, सुखविंदर सिंह कोटली और रमणजीत सिंह सिक्की भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस व्यापक सूची से साफ है कि कांग्रेस इस उपचुनाव को किसी भी हद तक जाकर जीतना चाहती है और उसने इसके लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी को भरोसा है कि इन चेहरों की लोकप्रियता और अनुभव से लुधियाना वेस्ट में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी और भारत भूषण आशू को सीधा लाभ मिलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here