लंदन में रह रहे भाई-बहन के खाते से निकले लाखों, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 01:21 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): लंदन में रहे भाई-बहन के खाते से 57 लाख 60 हजार रुपए की नकदी धोखे से निकलवाने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने एच.डी.एफ.सी. बैंक के मैनेजर की शिकायत पर धोखाखड़ी, आई.टी. एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान स्नेहा गुप्ता निवासी गीता विहार थरीके, किरण देवी निवासी हरियाणा और अज्ञात महिला के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में पुनीत साहनी निवासी प्रेम विहार, शहीद भगत सिंह नगर, पक्खोवाल रोड ने बताया कि एच.डी.एफ.सी. बैंक फुल्लांवाल ब्रांच में बतौर मैनेजर काम करता है, उनकी ब्रांच में रमनदीप सिंह ग्रेवाल और उसकी बहन हरप्रीत कौर का खाता है। 

दोनों इस समय लंदन में हैं। इन दोनों के खातो से उक्त आरोपियों ने ऑनलाइन नैट बैंकिग, ए.टी.एम. और शापिंग के माध्यम से 57 लाख 60 हजार 732 रुपए निकलवा लिए। ठगी होने का पता चलने पर पुलिस को दी शिकायत दी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News