शक के आधार पर रोका व्यक्ति, बरामद हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस ने किया केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 04:48 PM (IST)

लुधियाना (जगरूप): ए.सी.पी. ईस्ट के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने एक व्यक्ति को 80 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। 

ड्यूटी ऑफिसर कृष्ण अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त के लिए बिहारी कॉलोनी झुग्गियों की ओर जा रहे थे। जब जगदीशपुरा पुलिस ताजपुर रोड पर थी को सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे शक के आधार पर चैक किया तो उससे 80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उस व्यक्ति की पहचान आकाश कुमार पुत्र हरी राम साहनी निवासी बिहारी कालोनी ताजपुर के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आने की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News