Punjab : जिला प्रशासन ने कसी कमर, इस समय के भीतर धान की कटाई पर लगाई रोक

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 05:06 PM (IST)

लुधियाना  (पंकज) : डीसी जतिंदर जोरवाल ने जिले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कम्बाइन से धान की फसल की कटाई पर रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए 1 अगस्त से धान की फसल की खरीद संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल करने की बात कही !

इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.सी. जोरवाल ने बताया कि कम्बाइन से फसल की कटाई पर लगाई रोक की मुख्य वजह यह है कि सर्दियों में शाम के बाद फसल पर कोहरा पड़ जाता है, जिससे फसल में नमी आ जाती है, जिसकी वजह से खरीद एजैंसियों को फसल खरीदने में परेशानी होती है। इसी के साथ इस बार किसी भी कम्बाइन संचालक को बिना सुपर स्टार मैनेजमेंट सिस्टम के काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर को मंडियों में आने वाली धान की फसल की खरीद के लिए सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में 18 लाख मेट्रिक टन फसल आने की उम्मीद है और प्रशासन किसानों की फसलों का एक एक दाना खरीदने के लिए और समय पर उन्हें इसका भुगतान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम को उनके एरिया में पड़ती मंडियों में होने वाली खरीद प्रक्रिया का निरंतर नरीक्षण करने के लिए कहा गया है। वहीं डीसी ने किसानो से मंडियों में सुखी फसल लेकर आने और पराली को आग ना लगाने की भी अपील की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News