Ludhiana:सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, दहशत का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 08:25 PM (IST)

लुधियाना (अशोक): लुधियाना से एक व्यक्ति को सांप द्वारा काटने की खबर सामने आई है। सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। व्यक्ति की पहचान ज्ञान चंद के रूप में हुई है।

बता दें कि लुधियाना के जसियान रोड,अमन विहार कॉलोनी, नजदीक शिव मंदिर एक 60 साल के अधेड़ व्यक्ति को सांप ने काट लिया। जिसके काटने से उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News