मुंहबोले मामा ने भांजी से पार की शर्म की सारी हदें, Video भी बनाया और...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 11:15 AM (IST)

लुधियाना(राज): एक मुंहबोले मामा द्वारा 17 साल की नाबालिग भांजी के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर, पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसे धमकाता रहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार डालेगा।

इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। परिवार के बार-बार पूछने के बाद उसने सारी घटना बताई। फिर आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। अब थाना डाबा की पुलिस ने आदमपुर, जालंधर के रहने वाले हरजिंद्र सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लुधियाना के डाबा इलाके में उसके माता-पिता रहते हैं लेकिन वह खुद 5-6 साल से अपने ननिहाल दकोहा, जिला जालंधर में रह रही थी और वहीं पर पढ़ाई कर रही थी। उसके ननिहाल घर में आरोपी हरजिंद्र सिंह किराए पर रहता था। आरोपी उसके माता-पिता के पास भी आता-जाता रहता था और वह उसे मामा कहकर बुलाती थी। वह उसे ट्यूशन भी पढ़ाता था। कोविड-19 के कारण लॉकडाऊन लगने प मई 2020 में उसके माता-पिता उसे लुधियाना ले आए थे। लुधियाना आने के बाद आरोपी पहली बार उसके घर आया और मिलकर चला गया था। 

अगस्त 2020 में वह उसके घर पर आया तो उसके माता-पिता होशियारपुर गए हुए थे। तब आरोपी ने उससे कोल्ड ड्रिंक मंगवाई और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे पीने के बाद वह बेसुध हो गई तो उसने उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसे होश आया और उसने विरोध तो आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा धमकाते हुए चला गया था। उसके बाद आरोपी सितम्बर 2020 में उसके घर आया । तब उसके पिता काम पर व मां मंदिर गई हुई थी। आरोपी ने पिस्तौल की नोक पर धमकार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अक्तूबर 2020 में आरोपी उसके घर आया था, मगर तब घर पर उसके माता-पिता थे, इसलिए वह जल्द चला गया था। नवम्बर 2020 में फिर आरोपी उसके घर आकर बहाने से उसे साथ ले गया तथा अज्ञात जगह पर जाकर दुष्कर्म किया। मार्च 2021 में उसके फाइनल पेपर थे, इसलिए वह अपने ननिहाल पेपर देने के लिए गई थी जहां आरोपी उसे परेशान कर रहा था। उसने 17 मार्च को जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 3 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर वापस आई तो उसकी मां ने परेशानी का कारण पूछा। बार-बार पूछने के बाद उसने फिर सारी घटना अपनी मां को बताई। आरोपी हरजिंद्र सिंह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। उसे काबू कर लिया गया है। उसे अदालत पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इसके अलावा पीड़िता की मैडीकल प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News