Ludhiana की खोखली हो चुकी हैं सड़कें, Main Chowk के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 05:23 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): लुधियाना की सड़कें पूरी तरह खोखली हो चुकी हैं। आए दिन सड़कें धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक आम तौर पर मॉडल टाउन, पक्खोवाल रोड और फिरोजपुर रोड की सड़क जो किचलू नगर से गुजरती है वहां पर बहुत ज्यादा मामले लगातार सामने आ रहे थे। लेकिन अब यह समस्या पुराने शहर के क्षेत्र में भी पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार पुराने शहर में भी अब सड़कें धंसने की बहुत ज्यादा खबरें आ रही हैं। सी.एम.सी. अस्पताल चौक के नजदीक अब सड़क धंसने का मामला सामने आया है। चौक के बीचो-बीच सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। लोगों में दहशत का माहौल है कि लुधियाना की सड़कों से गुजरना खतरों से खाली नहीं है।

इस संबंध में सूचना मिलने के बाद काउंसलर अरुण शर्मा, पूनम रतड़ा और विधायक मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और उनके द्वारा खुदाई की जा रही है। टीम खुदाई करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्या समस्या आई है। इस तरह नगर निगम लुधियाना की सड़कों के रखरखाव को लेकर एक और लापरवाही सामने आई है। पानी की लीकेज, सीवरेज सिस्टम की खराबी ही हर बार सड़कें धंसने के रूप में सामने आती है लेकिन निगम द्वारा इस सिस्टम को ठीक नहीं किया जा रहा। इस सड़कें धंसने के सिलसिले से राहगीरों की जान हर वक्त खतरे में रहती है। लुधियाना में किसी भी समय राहगीर किसी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News