Ludhiana में फैक्ट्री में Raid, नकली ब्रांडेड सामान पर बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 08:04 PM (IST)

लुधियाना, (गणेश सचिन) : लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में एक फैक्ट्री में नकली ब्रांडेड सामान तैयार किए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान शिमलापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में जैकेट व PUMA कंपनी के लेबल बरामद किए। बताया जा रहा है कि पुलिस और संबंधित टीम ने करीब दो से ढाई घंटे तक फैक्ट्री में जांच की। इस दौरान करीब 1,200 लेबल बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कई जैकेट भी कब्जे में लिए गए हैं।

रिंकल बेदी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में बड़े स्तर पर नकली माल तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस के साथ फैक्ट्री में पहुंचकर जांच की गई, जहां काफी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ और उसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग घटिया गुणवत्ता का माल तैयार कर नामी कंपनियों के ब्रांड का गलत इस्तेमाल करते हैं और उसे कम कीमत पर बाजार में सप्लाई करते हैं, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद सामान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News