लोक इंसाफ पार्टी ने किया यूरोप के जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 12:28 PM (IST)

लुधियाना(कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के मुखी व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तरफ से यूरोप के जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंधी पार्टी मुखी सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि बाकी रहते जत्थेबंदी और यूरोप अधीन पड़ते सारे देशों के जत्थेबंदक ढांचे का ऐलान भी कुछ दिनों तक कर दिया जाएगा। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस आज सुबह चंडीगढ़ रवाना होने से पहले कोट मंगल सिंह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

बैंस ने कहा कि पार्टी के चेयरमैन जत्थे. बलविन्द्र सिंह खालसा सहित हाई कमान की तरफ से बलजीत सिंह भुल्लर जर्मनी को यूरोप जत्थेबंदी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि कृपाल सिंह बाजवा बैल्जियम यूरोप के अध्यक्ष होंगे। इसी तरह दविन्द्र सिंह मल्ली स्पेन यूरोप के उपाध्यक्ष, जगतार सिंह माहल जर्मनी यूरोप के महासचिव, शमशेर सिंह पैरिस को पार्टी की तरफ से आर्गेनाइजर सचिव नियुक्त किया गया है। राजिन्द्र सिंह थिंद यू.के. पार्टी की तरफ से यूरोप के मुख्य नेता नियुक्त किए गए हैं।

बैंस ने बताया कि यह यूरोप की नई नियुक्त की गई जत्थेबंदी पार्टी के महासचिव जत्थे. जसविन्द्र सिंह खालसा व पार्टी के धार्मिक विंग के अध्यक्ष जगजोत सिंह खालसा की देख-रेख में कार्य करेगी व जल्द ही उक्त कमेटी की सिफारिशों पर यूरोप के बाकी जत्थेबंदक ढांचे सहित अलग-अलग देशों की जत्थेबंदी का ऐलान भी कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News