बेटे को खाना बनाने का कह पिता चला गया छत पर जब लौटा तो...

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 12:07 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): थाना शिमलापुरी के इलाके सूरज नगर में पिता के साथ किराए के  कमरे में रहने वाले एक 16 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर  जान दे दी। फिलहाल पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर  सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

रविवार को यू.पी. से परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  थाना प्रभारी आई.पी.एस. रवि कुमार (ट्रेनी) ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन   के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में उसके पिता शिव प्रसाद ने बताया कि उसके साथ बेटा क्वालिटी चौक के पास एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार सायं दोनों काम से वापस लौटे। रात्रि लगभग 10 बजे वह बेटे को खाना बनाने के लिए कहकर छत पर चला गया। आधे घंटे बाद वापस आकर देखा तो वह पंखे से झूल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News