Ludhiana: व्यक्ति ने प्लाट के आधे पैसे देने के बाद कर दिया ये कारनामा, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 04:29 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना मेहरबान की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को महिला शशि रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका एक प्लांट गांव गोसगढ़ में है। उसने दविंदर सिंह पुत्र  प्रीतम सिंह निवासी न्यू सुभाष नगर के साथ 275000 का बयाना  किया हुआ है। इसके बाद आरोपी ने उसे 75000 देकर बयाना कर लिया गया जिसके चलते आरोपी ने उसे अभी 2 लाख की रकम देनी थी। लेकिन उसे अभी तक पैसे नहीं दिए और प्लाट पर जाकर कब्जा करना शुरू दिया। 

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब उसने उक्त आरोपी को ऐसा करने से रोका तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके चलते उसने पुलिस को इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने देविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News