पंजाब सरकार के प्रति उद्योगपतियों का भी मोह हुआ भंग, खोला मोर्चा

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 07:11 PM (IST)

लुधियाना  (सलूजा) : इंडस्ट्री को 45 दिन के एडवांस बिल भेजने के विरोध में आज लुधियाना के उद्योगपतियों ने पावरकॉम की जनता नगर डिवीजन में आज पंजाब सरकार व पावरकॉम के खिलाफ रोष धरना देते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका। उद्योगपतियों ने हाथों में काले झंडे लेकर पंजाब सरकार व पावरकॉम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सख्त नाराजगी का इजहार किया। 

स्मॉल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसो. के प्रधान जसविंदर सिंह ठुकराल, यूनाइटिड साइकिल पार्टस एंड मैन्युफैक्चरर्स एसो. के प्रधान डी.एस. चावला, फिको के गुरमीत सिंह कुलार, अवतार सिंह भोगल, इंद्रजीत सिंह नवयुग ने सम्बोधित करते हुए पावरकॉम द्वारा इंडस्ट्री को हजारों रूपए के अवैध बिल भेज कर परेशान किया जा रहा है। जोकि इंडस्ट्री के साथ धक्का है। ठुकराल ने कहा कि हम कोई भीख नहीं मांग रहे और न ही खैरात लेने हेतु आज यहां धरना लगाया गया है। लेकिन अवैध बिजली के बिल नहीं भरे जाएगे। 

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री किसी राज्य की रीड़ की हड्डी होती है और जिसके द्वारा दिए गए टैक्सों से ही राज्य प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता है। यदि इंडस्ट्री सडक़ों पर आ गई तों यह पंजाब सरकार के एतिहास में काला दिन होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को इस नई सरकार से ढेर सारी उम्मीदे है, लेकिन तानाशाही फरमान से जनता का सरकार से मोह ही भंग हो कर रह गया है। 

इस मौके पर ठुकराल ने यह भी ऐलान किया कि उद्योगपति 45 दिन का एडवांस बिजली बिल नहीं भरेंगे, किसी बिजली मुलाजिम या अधिकारी ने किसी भी इंडस्ट्री का बिजली कनैक्शन काटने की कोशिश की तों वह सख्त विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस रोष धरने में हरजीत सिंह पनेसर, इंद्रजीत सिंह,पवन कुमार ढंड,सुरिंदर सिंह ठुकराल, हरभजन सिंह कैंथ, कर्म सिंह मठाडू, अमरीक सिंह घडिय़ाल, सुमेश कोछड़, गंगा राम,गगन शर्मा, रविंदर सिंह पनेसर, इकबाल सिंह, रजिंदर सिंह कलसी, मनराज सिंह ठुकराल, मनजीत पब्बी, अवतार सिंह भंवरा, कुलदीप सिंह संधू, महिंदरपाल सिंह, सुबेग सिंह, प्रदीप वधावन, सर्वण सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News