पंजाबी सिंगर Jass Manak की इंगेजमेंट का VIDEO वायरल, मंगेतर पर उड़ाए नोट, ‘लहंगा’ गाने पर किया डांस

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 12:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी सिंगर जस मानक और फैशन डिजाइनर कोमल तंवर की इंगेजमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, सामने आए वीडियो में जस मानक अपनी मंगेतर कोमल तंवर पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कोमल तंवर नारंगी-भूरे रंग का लहंगा पहनकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इतने में जस मानक नोटों की गड्डी निकालकर कोमल पर नोट उड़ाते नजर आए, जिसके इसके बाद दोनों अपने ही मशहूर गाने ‘लहंगा’ पर डांस करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की इंगेजमेंट का कार्यक्रम काफी प्राइवेट रखा गया था, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था।

7 साल से एक-दूसरे को जानते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 से जस मानक और कोमल तंवर एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी।  27 जून को जस मानक ने पहली बार कोमल तंवर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी, कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “तू ही मुकद्दर है मेरा, तू ही नसीब है मेरा।” इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई।

जुलाई में की इंगेजमेंट की घोषणा
26 जुलाई को कोमल तंवर ने जस मानक के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी इंगेजमेंट की जानकारी दी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था, “मैं और मेरे रब्ब दी जोड़ी।”  अब इंगेजमेंट समारोह के वीडियो सामने आने के बाद जस मानक और कोमल तंवर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News