पंजाब में कल लगेंगे ‘विशेष वोटर कैंप’, शाम 4 बजे तक BLO करेंगे वोटरों से जुड़े हर काम

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 10:02 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी और भारतीय चुनाव आयोग की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर सूचियों में संशोधन और उन्हें अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी के तहत कल यानी 6 सितंबर, रविवार को पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

इस दौरान संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और लोगों को वोटर लिस्ट से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी और सहायता देंगे। जारी निर्देशों के अनुसार, कैंप के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-6B, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित आवेदन तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

पहली बार वोट बनवाने वाले युवाओं पर विशेष फोकस
चुनाव प्रशासन की ओर से 18 से 19 वर्ष के पात्र युवाओं के रजिस्ट्रेशन और दिव्यांग मतदाताओं से जुड़ी वोटर सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। चुनाव प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं और पहली बार वोटर बनने वाले लोगों से अपील की है कि वे 6 सितंबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News