शहर से बाहर गया था व्यक्ति, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 04:15 PM (IST)

लुधियाना (राज) : फरीदकोट किसी काम से गए व्यक्ति के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर अलमारी के लॉक तोड़ कर डायमंड रिंग, सोने चांदी के गहने और कैश चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने राजिंदर लाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। राजिंदर लाल ने पुलिस को बताया कि वह बी.आर.एस. नगर में रहता है। वह किसी काम से फरीदकोट गया हुआ था। पीछे से उसका घर बंद था। चोर उसके घर घुस गए और अलमारियों के ताले तोड़ कर चोरें ने कैश, सोने चांदी के गहने सहित डायमंड रिंग चोरी कर ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News