चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, घटना सीसीटीवी में कैद

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 07:16 PM (IST)

लुधियाना, (तरुण) : चौकी कोचर मार्कीट के अंर्तगत आते इलाके जवाहर नगर कैंप में लोगों ने एक आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले किया है। इलाका निवासियों को आरोप है कि पकड़ा गया आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

पीडि़त महिला सविता रानी ने बताया कि 2 दिन पहले आरोपी ने घर में घुस कर एक मोबाइल व 3 हजार की नगदी चोरी की थी। जवाहर नगर इलाके में स्थित उनकी गली में सी.सी.टी.वी कैमरे लगे हुए है। सी.सी.टी.वी कैमरे देखने पर पता चला कि आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी सी.सी.टी.वी फुटेज में चक्कर काटता दिखाई दिया। जिसे इलाका निवासियों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस सम्बंधित चौकी कोचर मार्कीट धर्मपाल ने बताया कि आरोपी   को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News