Ludhiana में बेखौफ हुए चोर-लुटेरे, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल ले उड़े चोर

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 11:17 PM (IST)

लुधियाना  (शिवम) : एक तरफ पुलिस प्रशासन प्रतिदिन चोर और लूटेरो को पकड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरेआम चोरी करने वाले चोर पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल दिन के उजाले में चोरी करके ले जाने का मामला सामने आया है, जिसकी मिसाल आज लाडोवाल में देखने को मिली। यहां पर मेन बाजार की गली में पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह के घर के बाहर खड़ा उसका मोटरसाइकिल सरेआम चोर चोरी करके ले गए। 

जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 2 बजे उसने अपने घर के बाहर अपना स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ा किया, जिसके बाद वह घर के अंदर चला गया और उसके करीब 15 मिनट बाद गली में पैदल दो युवक आए और उसके घर के बाहर खड़ा उसका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो गए। सारी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 उन्होंने बताया कि उनके मोटरसाइकिल के ऊपर पंजाब पुलिस भी लिखा हुआ है, जब उक्त मामले बारे थाना लाडोवाल के जांच अधिकारी थानेदार मेजर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज उनको पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह लाडोवाल ने अपना मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News