घर से सोना-नकदी ही नहीं, चोर ले उड़े बादाम और विदेशी बिस्कुट, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:05 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जहां चोरों ने घर की अलमारी से सोने और नकदी के साथ-साथ रसोई और फ्रिज में रखे बादाम और विदेशी बिस्कुटों तक को नहीं बख्शा। घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता संपूर्ण सिंह के अनुसार, यह पूरी वारदात 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में 01 अज्ञात युवक और 02 महिलाएं शामिल थीं। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर अलमारी से सोने के 2 पेंडेंट और 1 सोने की अंगूठी, 10 ग्राम वजन का चांदी का सिक्का, 400 से 500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 2 लाख रुपये की नकदी, चुरा कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने केवल कीमती सामान ही नहीं चुराया, बल्कि घर से खाने-पीने की चीजें भी उठा ले गए। चोरी हुए सामान में 2 किलो बादाम, 2 किलो पीकन और टिमटैम बिस्कुट  के पैकेट भी शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में किसी रेकी करने वाले गैंग का हाथ हो सकता है, क्योंकि चोरों को पता था कि घर में विदेशी सामान और नकदी कहां रखी है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उन दो महिलाओं और युवक की पहचान की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News