पड़ोस में काम करते युवक ने लड़की को कमरे में लेजा बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 05:07 PM (IST)

लुधियाना(राज): किचलू नगर कोठियों में सफाई का काम करने वाली नाबालिगा को एक युवक ने बहला-फुसला लिया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर उसके दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। मगर नाबालिगा ने अपने घर पहुंच कर मां को सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तहत केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया। 

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कोठियों में साफ-सफाई का काम करती है। उसके पड़ोस में मकान का निर्माण हो रहा है। जहां पर अजय लेबर का काम करता है। युवक की उसके बेटी के साथ जान-पहचान हो गई। फिर 25 जुलाई को आरोपी उसकी बेटी को घूमाने की बात कह कर साथ ले गया था।

उसे एक कमरे में लेजाकर उसकी बेटी से डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और उसे कहा कि अगर उसने अपने परिवार को इस बात के बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। जब उसकी बेटी घर पर आई तो वह काफी डरी हुई थी। जब उसने पूछा तो बेटी ने सारी घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मैडीकल करवाया जा रहा है। आरोपी अजय कुमार को पकड़े लिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News