धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए 2 युवकों के साथ हादसा

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:22 PM (IST)

मोगा (आजाद): बाघापुराना के नजदीकी गांव लंघेयाना के धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे गुरमीत सिंह तथा उसका दोस्त असलम निवासी गुरुहरसहाए के एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल होने के अलावा उनका मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।

इस संबंध में चमक राम निवासी गांव चक्क मादीके गुरुहरसहाए फिरोजपुर की शिकायत पर कार चालक सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी गांव माहला कलां के खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी नत्थूवाला गर्बी के प्रभारी सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में चमक राम ने कहा कि वह मलवई गिद्दे के ग्रुप में काम करता है। गत दिवस वह तथा उसका दोस्त आकाश अपने मोटरसाइकिल पर पीर निगाहा माथा टेकने के लिए वाया मुदकी होते हुए लंघेयाना जा रहे थे।

उसके आगे उसका दोस्त गुरमीत सिंह तथा असलम निवासी गुरुहरसहाए भी अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उसका दोस्त गुरमीत सिंह उसके पीछे बैठा था। जब वह देर सायं गांव माहला कलां के पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई, जिसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके दोस्त के मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जिस पर वह गिर गए और उन्हें काफी चोटें आई। गुरमीत सिंह के कई जगह पर चोटें लगी जबकि असलम भी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News