देश को सरकार नहीं अंबानी-अडानी चला रहे, 23 अरबपतियों की नजर किसानों की जमीन और फसल पर-राहुल गांधी

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 02:54 PM (IST)

मोगा: कृषि कानून के विरोध में देश में सियासत गर्म हो चुकी है। पिछले सप्ताह से किसानों द्वारा बिल का विरोध पंजाब में राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच पंजाब प्रधान हरीश रावत के पंजाब दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी मोर्चा संभालते हुए पंजाब में 3 दिवसीय रैली पर आए है। कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे किसान आंदोलनों में राहुल गांधी का साथ इस मुद्दे को और गर्म करता दिखाई दे रहा है। 

अपने पंजाब दौरे में आज पहले दिन राहुल गांधी ने मोगा में रैली को संबोधन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 6 सालों से जनता से झूठ बोल रहे है। अगर किसानों के लिए ही ये कानून बनाया गया है तो किसान ही इसका विरोध क्यों कर रहे है। किसानों द्वारा किए जा रहे इस आंदोलन का कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के साथ धोखा करार दिया है। कहा कि इन कानूनों की मदद से 23 अरबपतियों की नजर किसानों की जमीन और फसल पर है। 

नेता ने कहा कि बिल कोरोना काल में लागू करने की क्या जरूरत थी। हम किसानों के साथ हैं, किसानों को खत्म नहीं होने देंगे। हमारी सरकार आने पर सारे कानून खत्म कर दिए जाएंगे।

मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जनता को कहा कि राहुल गांधी किसानों के साथ है, इस बिल के द्वारा लोगों को केंद्र सरकार गुमराह कर रही है, शुरू से ही अकाली भाजपा सरकारों पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता क्यूंकि हरसिमरत कौर बदल ने संसद में कभी इससे पहले कृषि बिल का विरोध नहीं किया। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी पंजाब में 3 दिन ट्रैक्टर यात्राएं करेंगे, जिसके बाद वे हरियाणा में भी किसानों के साथ देने आएंगे। उनकी यात्रा को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने बैठक कर पूरी प्लानिंग भी की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News