सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चंडीगढ़ में 7 दिन चलेगा धरना!

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 11:45 AM (IST)

संगरूर (सिंगला): मुलाजिम व पेंशनर्ज सांझी तालमेल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर स्थित पेंशनर भवन के हॉल में चमरकौर सिंह, दर्शन सिंह नार्थ और दाता सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के मुलाजिमों और पेंशनर साथियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की, जिसमें सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी संघर्ष की जोरदार रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में 13 से 19 नवंबर 2026 तक लगाए जाने वाले पक्के मोर्चे में जिला संगरूर के तमाम कर्मचारी और पेंशनर्स 16 नवंबर को बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक में उपस्थित तमाम प्रमुख नेताओं और संघ प्रतिनिधियों ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि उनकी संबंधित जर्माबंदियां इस मोर्चे में बड़े काफिले के साथ हिस्सा लेंगी। सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से यह लक्ष्य निर्धारित किया कि 16 नवंबर को संगरूर जिले से कम से कम 2,000 मुलाजिम और पेंशनर साथी इस ऐतिहासिक पक्के मोर्चे में शामिल होंगे।

इस उच्चस्तरीय बैठक में कस्तूरी लाल, गुरचरण सिंह, राजकुमार अरोड़ा, जगदीश शर्मा, बग्गा सिंह, अशोक कुमार, फकीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मेला सिंह पुन्नावाल, बलवंत सिंह, प्रितपाल सिंह, लखविंदर सिंह, सीता राम, मालविंदर सिंह, निर्भय सिंह लड्डा, गुरचरण सिंह 'अकोई साहिब', राम लाल पांधी तथा अविनाश शर्मा सहित कई प्रमुख नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News