'कैप्टन' के चमकेंगे सितारे, इस बड़ी सीट पर होंगे विराजमान

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़ः कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले उपराष्ट्रपति कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एन.डी.ए. अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कैप्टन को बना सकते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद वेंकैया नायडू की जगह कैप्टन अमरिंदर सिंह ले सकते हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अलग पार्टी बनाई थी। इस दौरान सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस का जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में विलय होने जा रहा है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब लोक कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा के साथ मिलकर पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ा था मगर वह अपने खाते की कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही थी। सूत्रों के मुताबिक इंगलैंड से लौटने पर अमरेंद्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी पार्टी के भाजपा में विलय का ऐलान करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News