2 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित 1 काबू, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 06:35 PM (IST)

बंगा (अरोड़ा): थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा 2 किलोग्राम चूरा पोस्त समेत एक व्यक्ति को काबू कर एन.डी.पी.एस अधीन मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते थाना सिटी के एस.एच.ओ. सतनाम सिंह ने बताया कि एस.एस.आई. राम लाल समेत पुलिस पार्टी थाना सिटी से सब्जी मंडी बंगा से होते हुए गांव हप्पोवाल सायड को जा रहे थे।

उन्होंने बताया जब उन की पुलिस पार्टी पुल्ली सूआ नहर हप्पोवाल नजदीक पहुचे तो सामने से एक व्यक्ति हाथ में एक वजनदार थैला प्लास्टिक उठाए आता दिखाई दिया। जो सामने से पुलिस पार्टी को आता देख घबरा गया और उसने अपने हाथ में उठाया हुआ थैला वही छोड़ दिया और गांव खटकड़ खुर्द की और जाने लगा, तो एस.एस.आई. राम लाल ने

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब प्लास्टिक का थैला चैक किया तो उसमें से 2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकाश राम पुत्र बलवीर राम निवासी कलेरां के तौर पर हुई। पुलिस ने उक्त गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधीन मामला 80 दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News