नशीली गोलियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 05:41 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना पोजेवाल की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 15 नशीली गोलियां सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए हैड कांस्टैबल जगदीप कटारिया ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहन चालकों की तलाश में थाना पोजेवाल से सडोआ होते हुए गांव आलोवाल साईड जा रही थी।
कि जब उनकी पुलिस पार्टी आदर्श स्कूल के नजदीक पहुंची तो सामने की साईड से एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे कच्ची जगह पर फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 15 नशीली गोलिया बरामद हुई।
हैड कांस्टेबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतविन्दर सिंह उर्फ माणे पुत्र बलवीर सिंह निवासी एैमा थाना पोजेवाल के तौर पर हुई है। हैड कांस्टैबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

