घर से भागे लड़का-लड़की की रंजिश को लेकर हुए झगड़े में 1 की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 05:51 PM (IST)

टांडा-उड़मुड़(पंडित): घर से भागे लड़का-लड़की की रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुदेव राज पुत्र प्यारे लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुरमीत कौर के ब्यान के आधार पर अकाश दीप गिल्ल पुत्र अशोक कुमार गिल्ल निवासी तलवंडी डड्डियां व इंदरजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह वासी बाला कुल्लियां खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए अपने ब्यान में गुरमीत कौर ने बताया कि आरोपी अकाश दीप गिल्ल का भाई सूरज उसकी भांजी को 12 मार्च को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया था। इसी रंजिश के चलते गत रात अकाशदीप व उसके फूफा इंद्रजीत सिंह ने उसके पति और परिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट की। इसी मारपीट के दौरान उसका पति गली की नाली में गिर गया। गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति के साथ उक्त आरोपियों की ओर से की गई मारपीट और धक्का-मुक्की के कारण उसके अंदरूनी चोटें लगी जिसके कारण वह बेहोश हो गया। उसे टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। झगड़े में घायल हुए दूसरे पक्ष के व्यक्ति भी सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए है। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News