3 किलो 700 ग्राम नशीले पाऊडर सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 01:59 PM (IST)

रूपनगर(विजय): सी.आई.ए. पुलिस रूपनगर ने निकटवर्ती एक गांव में नशे का धंधा कर रहे एक व्यक्ति से 3 किलो 700 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
सी.आई.ए. इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने थाना सदर रूपनगर के अधीन गांव मलिकपुर में नशीले पाऊडर बेचने का काम कर रहे आरोपी अनिल कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी वार्ड नंबर 3 असंद, जिला करनाल (हरियाणा) से 3 किलो 700 ग्राम पाऊडर बरामद कर लिया।

पुलिस पार्टी जिसमें एस.आई. निर्भय सिंह, ए.एस.आई. गुरदर्शन सिंह, हवलदार भजन सिंह, ए.एस.आई. कमल किशोर, एस.आई. बलवीर सिंह ने दुकान को घेरा डाल कर यह नशीला पाऊडर बरामद किया और आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी घनौली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल करनाल से पाऊडर लाता था और उसकी पुडिय़ा बना कर ग्राहक को उसकी हैसियत देखकर मोल लगाता था।

वह एक पुडिय़ा 4 हजार रुपए तक बेच डालता था। आरोपी ऐसा ही काम पंचकूला और अपने गांव में भी करता था। यह कारोबार वह घूम फिर कर हिमाचल में भी चलाता था तथा ट्रक चालकों को यह पाऊडर बेचता था। 

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि इसकी रोजाना की कमाई 70 हजार रुपए लेकर एक लाख रुपए की बताई जाती है। यह भी पता चला है कि वर्ष 2014 में इसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला थाना सिटी रूपनगर में भी दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी को अदालत में पेश किया और उसका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया और पुलिस इससे उक्त व्यवसाय के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News