पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 06:08 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में 83 ग्राम हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. वरिन्दर कुमार ने बताया कि एस.आई. बलवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव सजावलपुर से सहाबपुर की ओर जा रही थी कि जब पुलिस पार्टी ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंची तो सामने की साईड से एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने हाथ में पकड़ा वजनदार लिफाफा घास फूंस में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार पत्र राम लुभाया निवासी गांव रकड़ा ढाहां थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर राजपरमिन्दर कौर ने बताया कि हैड कांस्टेबल नरेश कुमार की पुलिस पार्टी जब गश्त दौरान बाई-पास बलाचौर के नजदीक पहुंची तो सड़क किनारे एक नौजवान खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर घास फूंस में फैंक कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ हनी पुत्र मलूक सिंह निवासी सुनाम जिला संगरूर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी एस.आई. राकेश पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल दास उर्फ निमा पुत्र मीत राम निवासी लंगड़ोआ थाना सदर नवांशहर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त तीनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News