तेज रफ्तार कार बिस्त  दिओल नहर में गिरी, 6 घायल

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 09:12 AM (IST)

बलाचौर(बैंस): तेज रफ्तार कार के सड़क में बने डिवाइडर से टकराने के उपरांत कार के पलटने के बाद नहर में गिर गई। गनीमत यह रही कि नहर में पानी कम होने के कारण सभी कार सवारों को लोगों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। कार में सवार एक 6 वर्षीय बच्ची को छोड़कर 6 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी एक चैरीटेबल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा के मुस्लिम समुदाय से संबंधित लोग कश्मीर घूमने गए थे। उन्होंने चंडीगढ़ से सैल्फ ड्राइविंग स्कीम तहत एक गाड़ी डी.एल.1 एनए 1976 इस सप्ताह सोमवार को चंडीगढ़ से ली थी। गत रात्रि वे सभी चंडीगढ़ वापस लौट रहे थे। कार चालक मुरतजा (28) पुत्र बुरहान उदीन समेत सभी लोग ढेही साहिब गुरुद्वारे के निकट से गुजर रहा थे तो कार का अगला टायर डिवाइडर से टकरा गया व कार पलट कर बिस्त दोआब नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हुए लोगों को ओंकार सिंह चैरीटेबल अस्पताल दाखिल करवाया गया।घायलों में आजीज (26) पुत्र शबीर हुसैन, अरवा (25) पत्नी मुरतजा, खादीजा (26) पत्नी अजीज, शबीर (27) पुत्र जनाब सफतार हुसैन, नफीसा (24) पत्नी शबीर, मुरतजा (28) पुत्र बुरहान उदीन शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News