आर्थिक तंगी के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 07:12 PM (IST)

समाना (अशोक): गांव बुट्टा सिंह वाला में आर्थिक तंगी से प्रेशान एक व्यक्ति गुलाब सिंह (38) पुत्र सुखदेव सिंह द्वारा अपने घर में फंदा लगाकर जान देने पर उसके शव को पोस्ट माटर्म के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। मृतक गुलाब सिंह के भाई जरनैल सिंह ने बताया कि उसका भाई आर्थिक तंगी होने से मानिसक तौर पर परेशान रहता था। जिसको लेकर मंगलवार रात्रि उसने अपने घर में ही फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। 

जरनैल सिंह ने बताया गुलाब सिंह की 6 वर्षिक लड़की ने जब अपने पिता को फंदे पर लटकता देखा तो उसने शोर मचा दिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस सबंधी पुलिस को सुचना देने पर पुलिस द्वारा मृतक गुलाब सिंह के शव को पोस्ट माटर्म के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्ट माटर्म कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News