Weather News : 45 डिग्री से पार पहुंचा तापमान, जानें आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 09:30 AM (IST)

पटियाला: मई महीना शुरू होते ही सूरज देवता ने जैसे ही अपने तेवर दिखाए, मानवीय जीवन की प्यास बढ़ती दिखाई दी। दोपहर होते ही पारा 45 डिग्री पहुंच गया, जिस कारण लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबक कर रह गए। जहां शहर की मुख्य सड़कें सुनसान रहीं, वहीं मुख्य बाजारों में ग्राहक नाममात्र ही दिखे। इससे साफ पता चलता है कि गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  दिक्कतों से भरा है ‘शताब्दी व वोल्वो का महंगा सफर’, 40 डिग्री की गर्मी में यात्री हो रहे बेहाल

लगातार तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया। पिछले एक हफ्ते से मौसम बार-बार आ रही तबदीली के कारण ठंडा बना हुआ था। हाल ही में पश्चिमी गड़बड़ी सक्रिय होने के कारण तापमान में विस्तार नहीं हो रहा था। जहां रात का तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच चल रहा था, वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री के आस पास रहता था, परंतु अब दिन के समय पर भी अधिक से अधिक तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया जा रहा है और  रात के तापमान में भी उछाल देखा गया।

मौसम माहिरों अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही तापमान में और विस्तार देखने को मिलेगा। दिन के समय पर तापमान में लगातार होती वृद्धि को देख होने वाले कार्यों पर प्रभाव पड़ना लाजिमी है। गर्मी की लू से बचने के लिए आंखों के माहिर डाक्टर दविन्द्रपाल सिंह सोढी ने बताया कि लोगों को लू से बचने के लिए गीले कपड़े के साथ मुंह ढक कर रखना चाहिए और आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए और आंखों को ठंडे पानी के साथ बार-बार धोना चाहिए। इससे आंखों की नमी बरकरार रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News