ड्यूटी दौरान PRTC के कंडक्टर की मौत, यूनियन नेताओं ने किया ये ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 02:26 PM (IST)

पटियाला/ सनौर : पी.आर.टी.सी. विभाग में नौकरी करते कंडक्टर की शनिवार को ड्यूटी दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक कंडक्टर की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी बलबेड़ा के तौर पर हुई है। डाक्टरों अनुसार उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। जानकारी अनुसार कंडक्टर गुरप्रीत सिंह (सीएच- 80) आऊटसोर्स द्वारा भर्ती हुआ था और पटियाला शहर में पी.आर.टी.सी. की चलती लोकल बस नंबर 5571 पर कंडक्टर की ड्यूटी करता था।

वह शनिवार को सुबह 6 बजे ड्यूटी पर आया था और 2 चक्कर लगाने के बाद जब फिर रूट पर जाने लगा तो अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने के कारण उसको उसके साथियों ने पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृतक ऐलान दिया।

घटना का पता लगने पर पी.आर.टी.सी.- पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन और आजाद यूनियन की तरफ से पी.आर.टी.सी. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संपर्क किया गया और गुरप्रीत सिंह के परिवार या बच्चियों को मुआवजा या नौकरी की मांग रखी है। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से दिए भरोसे उपरांत लाश वारिसों को सौंप दी गई, जिसका परिवार की तरफ से रिती रिवाजों अनुसार संस्कार कर दिया गया।

इस दौरान यूनियन नेताओं ने ऐलान किया है कि प्रशासन की तरफ से बनता मुआवजा और अन्य सहायता करने का वायदा किया गया है और यदि प्रशासन ने परिवार की मदद न की तो संघर्ष किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कंडक्टर गुरप्रीत सिंह गरीब परिवार के साथ संबंधित था, जिसके सिर्फ 2 छोटी बेटियां ही हैं और घर का गुजारा उसके वेतन के साथ ही चलता था। वह आऊंटसोर्सिंग द्वारा भर्ती हुआ था और 8 साल बाद कोर्ट केस द्वारा दोबारा पी.आर.टी.सी. में पिछले लगभग 2 साल पहले फिर ज्वाइन हुआ था और शहर में चलती लोकल बस पर ड्यूटी दे रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News