मस्जिद में पढ़ने के लिए 11 साल के बेटे को छोड़ गई थी मां, नहीं पता था ऐसा होगा...

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 12:57 PM (IST)

लुधियाना (राज): राहों रोड़ से 11 साल का बच्चा संदिगध हालातों में लापता हो गया। उसकी मां ने आशंका जताई है कि उसके बेटे का अपहरण हुआ है। फिलहाल थाना टिब्बा की पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ बच्चे को बंधक बनाने का केस दर्ज किया है।

एकता कालोनी की रहने वाली अफसाना ने पुलिस को बताया कि उसका 11 साल का बेटा साहिब है। 17 जुलाई की सुबह को वह बेटे को राहों रोड़ स्थित मस्जिद में पढ़ने के लिए छोड़ कर गई थी। मगर 10 बजे मौलवी का कॉल आया कि उसका बेटा पढ़ने के लिए नहीं आया है। वह तुरंत मस्जिद पहुंची तो पता चला कि उसका बेटा सुबह ही वापिस चला गया था। जोकि क्लास में नहीं गया था, उसके बाद से वह लापता चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News