शर्मनाकः दुष्कर्म की शिकार 11 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 09:18 AM (IST)

होशियारपुर (राकेश): जिले में एक बच्ची के साथ रेप करने की घटना सामने आने से इंसानियत शर्मसार हो गई है। एक गांव में दुष्कर्म की शिकार दिमागी रूप से कमजोर 11 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्रसव के दौरान नाबालिगा की हालत खराब होने के चलते उसे मैडीकल कालेज अमृतसर रैफर किया गया है।  लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह एक किसान की मोटर पर परिवार के साथ रह रहे हैं। उसके 5 बच्चे हैं जिसमें से 4 लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी लड़की 11 साल की है।  कुछ दिन पहले उसका पति ग्वालियर गया था। उसकी लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है, जिसके बाद वह उसे एक डाक्टर के पास ले गई। डाक्टर ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया।

स्कैन करवाने पर पता चला कि उसकी लड़की गर्भवती है। इस उपरांत उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह और उसका पति मजदूरी करते हैं। बच्चे घर में अकेले रहते हैं। बेटी दिमागी तौर पर कुछ कमजोर है। 9 नवम्बर रात को उसे प्रसव पीड़ा होने लगी, उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। थाना सदर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर लोमेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News