पंजाब को दहलाने की साजिश... RPG, IED, RDX-ग्रेनेड सहित 13 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 04:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज 2 आतंकी मॉड्यूल्स का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने मॉड्यूल्स के 13 गुर्गों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में बम और हथियारों की खेप बरामद की है। इस पूरे मामले संबंधी जानकारी पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने सांझी की है। 

PunjabKesari

पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन 2 आतंकी मॉड्यूल के 13 गुर्गो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर काम कर रहे थे और कई थाने व लोग इनका टारगेट थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 RPG (एक लॉन्चर सहित), 2 IED (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम RDX, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए हैं।

PunjabKesari

अधिक मिली जानकारी के अनुसार इनके तार पाकिस्तान, फ्रांस व ग्रीस से जुड़े हुए है। एक मॉड्यूल फ्रांस में बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है, इसका मास्टरमाइंड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशरा निवासी होशियारपुर है। इस मॉड्यूल के 4 गुर्गे काबू किए गए हैं। वहीं दूसरे मॉड्यूल ग्रीस व पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जिसको जसविंदर उर्फ मन्नू अगवान निवासी गुरदासपुर जोकि ग्रीस में छिप हुआ है व हरिंदर सिंह रिंदा चला रहे हैं। इस मॉड्यूल के 9 गुर्गों को काबू किया गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News