जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर युवक के साथ दर्दनाक हादसा, मंजर देख दहल जाएगा दिल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 12:48 PM (IST)

जालंधर: बस स्टैंड फ्लाईओवर पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और फ्लाईओवर के डिवाइडर पर लगे लोहे के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का एक टायर अलग होकर दूर जा गिरा, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Bus Stand Flyover Accident

हादसे के बाद बाइक सवार युवक सड़क के बीचोंबीच बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई ने बताया कि उन्हें सतलुज चौक के पास ड्यूटी के दौरान फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक सीधे खंभे से टकराई या किसी अन्य वाहन से टकराने के बाद हादसा हुआ। मामले की जानकारी बस स्टैंड चौकी पुलिस को दे दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News