विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, 5 नामजद

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 05:57 PM (IST)

बठिंडा(विजय): पुलिस ने विदेश भेजने के दो विभिन्न मामलों में लाखों की ठगी मारने वाले पति-पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है परन्तु अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी अनुसार राजिंद्र सिंह निवासी गुरू तेग बहादुर नगर ने सिविल लाइन पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसने कनाडा जाने के लिए अमनदीप सिंह, उसकी पत्नी सरबजीत कौर निवासी संगरूर, सुखतान निवासी लुधियाना के पास अप्लाई किया था। कनाडा का वीजा लगवाने के लिए उसने आरोपियों को 6.26 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद आरोपिायें ने न तो उसका वीजा लगाया औ न ही उसके पैसे वापिस किए। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ ठगी मारी है।

ऊधर, सागर अरोड़ा रामां मंडी ने पुलिस कैनाल कालोनी को दी शिकायत में बताया कि योगेश कुमार व प्रिया बहिल निवासी पानीपत को पोलेड का वीजा लगाने 7.30 लाख रुपए दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ धोखा करते उसका थाकू हैदर का वीजा भेज दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News