गुरदासपुर में विदेश भेजने और नौकरी के सपने दिखाकर ठगे लाखों रुपए, कई मामले दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 04:45 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया/ विनोद): गुरदासपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग लोगों की शिकायतों की जांच के बाद जिले के अलग-अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रमन मल्होत्रा ​​और रितु मल्होत्रा निवासी संगतपुरा, थाना कलानौर, जिला गुरदासपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सागर पुत्र धर्मपाल, निवासी 1146, गली नंबर 7, नई आबादी कर्मपुरा, मजीठा रोड, अमृतसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत करने वालों का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें सिंगापुर भेजने के नाम पर 5,80,000/- रुपये की ठगी की है।

इसी तरह कंवलजीत कौर, निवासी गांव कोठे घुराला, थाना तिबड़, जिला गुरदासपुर के खिलाफ भी थाना कलानौर में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हरदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह, निवासी अदालतपुर, कलानौर, थाना कलानौर, जिला गुरदासपुर ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके बेटे रणजोध सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी की है। इसी तरह थाना दीनानगर में साहिल अरोड़ा, इमिग्रेशन 69, सेकंड फ्लोर, कबीर पार्क, GNDU कॉलेज के सामने, लैंडमार्क कंट्री कुल्चा, अमृतसर के मालिक, निवासी नियर कृष्णा बेकरी, सिविल लाइन, लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता राहुल कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी जीवनवाल बब्बरी, गुरदासपुर ने कहा कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 2,07,000 रुपये की ठगी की है।

इसी तरह नगर पुलिस ने सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर अलग-अलग युवाओं से ठगी करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दलविंदर सिंह निवासी चुंगी मौड़, दीनानगर ने पठानकोट थाने में जंगल निवासी सरवन सिंह पुत्र जगीर सिंह पर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5,00,000 रुपये, गुरदीप सिंह से 14,00,000 रुपये, पूरन मसीह से 10,00,000 रुपये, अमर सिंह से 10,32,000 रुपये, कुलदीप सिंह से 14,15,200 रुपये, तरसेम लाल से 10,17,000 रुपये तथा लखबीर सिंह से 5,00,000 रुपये कुल 68,64,200 रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News