विदेश भेजने के नाम पर बड़ा Fraud, 9 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 12:28 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): विदेश भेजने का नाम पर धोखाधड़ी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी बीच 3 नए मामले सामने आए है। मिली जानकारी के अनुसार,  सिटी पुलिस गुरदासपुर ने विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में ए.एस.आई. अजय राजन ने बताया कि सीता पत्नी अनिल कुमार निवासी गुरदासपुर ने शिकायत दी थी कि सुनील पुत्र जसवंत सिंह निवासी पठानकोट, नीति शर्मा पत्नी सुनील तथा पवन शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी दीनानगर ने उसके बेटे निखिल से विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जांच डी.एस.पी.सिटी  गुरदासपुर द्वारा करने के बाद दोषी पाए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी 

वहीं तिबड़ पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में सब इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि शुभकीरत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव रत्तोवाल थाना तिबड़ ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी करनदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह, परमिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह, अवतार सिंह, सतबीर सिंह, प्रिया निवासी सेक्टर 67 फेज 11 एस.ए.एस.नगर मोहाली ने उससे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए थे। पंरतु आरोपी न तो उसे आस्टे्रलिया भेज रहा है तथा न ही पैसे वापिस कर रहा है। इस तरह से आरोपियों ने उसके साथ 15 लाख रूपये की ठगी की है। जबकि पैसे वापस मांगने पर उसे धमका रहे हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस के बड़े अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विदेश भेजने के बहाने 9 लाख रुपये की ठगी

इइसके साथ ही तिबड़ पुलिस ने विदेश भेजने के बहाने 9 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि दुर्योधन सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बख्तपुर थाना तिबड़ ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी हरविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी रसूलपुर कलां थाना जंडियाला गुरु अमृतसर ने उसके बेटे नवजोत सिंह को विदेश भेजने के बहाने 9 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले की सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के बाद दोषी पाए गए हरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News