अंग्रेजी में बात करती 15 साल की लड़की ट्रेन में इस हालत में मिली, अचानक घर से हो गई थी गायब

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 03:28 PM (IST)

 जालंधर (महेश): अंग्रेजी बोलने व लिखने में माहिर 15 साल की नाबालिग युवती जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची मालवा एक्सप्रैस ट्रेेन में लावारिस हालत में मिली, जिसे ट्रेन में गश्त करने वाली पुलिस पार्टी द्वारा जी.आर.पी. जालंधर कैंट के हवाले कर दिया गया।

जी.आर.पी. चौंकी प्रभारी सतीश कुमार व ए.एस.आई. कैलाश चंद द्वारा पूछताछ किए जाने पर लड़की द्वारा अपना नाम और पता मुस्कान पुत्री किरण कुमार नानक नगर थाना दरेसी लुधियाना बताया गया। रेलवे पुलिस के सूचित करने पर लड़की के पिता किरण कुमार जी.आर.पी. चौंकी जालंधर कैंट पहुंचे और पुलिस ने पूरी जांच के बाद लड़की मुस्कान को उसके पिता के हवालेे कर दिया। पिता ने बताया कि आज सुबह मुस्कान अचानक घर से गायब हो गई। वह उसकी तलाश कर रहे थे। पिता के मुताबिक उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत ज्यादा इंटैलीजैंट है।

वह अंग्रेजी बोलना व लिखना बहुत अच्छी तरह से जानती है और काफी आगे बढऩा चाहती है। वह खुद भी छोटे बच्चों को पढ़ाकर 1500 रूपए तक हर महीने कमाती है तां कि अपनी मंजिल तक पहुंच सके। परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा ठीक न होने के कारण कई बार मुस्कान की मा उसे डांट देती है, जिसके चलते वह घर से नाराज होकर आ गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक लड़की वह किसी जम्मू जाने वाली सुपर गाड़ी में सवार होकर पठानकोट पहुंच गई थी। वहां से वह मालवा एक्सप्रैस में सवार हो गई। ट्रेन में गश्त करने वाली पुलिस  पार्टी ने उसे लावारिस समझते हुए जालंधर कैंट स्टेशन आने पर उसे जी.आर.पी. को सौैंप दिया। लड़की के मिलने पर पिता ने पुलिस का आभार जताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News