पंजाब में नशे के कारण उजड़ रहे परिवार, 6 महीने में हुईं इतनी मौतें

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 01:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का कहना है कि पंजाब में नशा बेहद बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार पंजाब में नशा खत्म करने का वायदा लेकर सत्ता में आई थी आज वहां लोगों की रोज मौतें हो रही हैं। पंजाब केसरी को अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बीते 6 महीनों में 150 से ज्यादा मौतें नशे के कारण हो चुकी हैं। 

उन्होंने कहा कि हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पंजाब आज नशे के बारूद के ढेर पर बैठा है। हर घर को नशा खा रहा है, परिवार तबाह हो रहे हैं। पहले भगवंत मान कहते थे कि राजनीति दल नशा बेच रहे हैं और पुलिस बिकवा रही है लेकिन अब तो उनकी पार्टी खुद सत्ता में हैं, अब यह सब कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे को लेकर सरकार को वाइट पेपर जारी करना चाहिए। यह एक त्रासदी है, रक्षक भक्षक बने हुए हैं। नशा तस्करों को राजनीतिक आशीर्वाद प्राप्त हैं, सरकार पूरी तरह से फैल साबित हुई है। बी.एस.एफ. ने मुस्तैदी बढ़ाई है, लेकिन चेन को तोड़ना जरूरी है। सभी एजेंसियों को मिलकर काम करना चाहिए। 

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 6 महीनों में 168 के करीब लोगों की नशे से जान जा चुकी है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इनमें से ज्यादातर मौतें जालंधर और फिरोजपुर में हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस भी इसमें शामिल है। पंजाब पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों को बर्खास्त किया गया है और कइयों को सस्पेंड भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं कई पुलिस अधिकारियों की तो खुद नशे के कारण जान चली गई। सरकार नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी अलग है। न तो नशे की तस्करी रूक रही है और न ही इससे होने वाली मौतों का सिलसिला। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News