नौजवानों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने को लेकर पंजाब सरकार का अहम ऐलान

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 04:41 PM (IST)

चंडीगढ़ (अंकुर) : नौजवानों में पढ़ने की आदत को और बढ़ावा देने तथा उन्हें राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘ग्रामीण पुस्तकालय योजना’ के अंतर्गत पंजाब में 196 पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इस बीच, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 135 और पुस्तकालयों पर काम चल रहा है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अगस्त 2024 को गांव ईसड़ू (खन्ना) से ग्रामीण पुस्तकालय योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि ये ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और खुशहाली का केंद्र बनें। पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना है।

सौंद ने बताया कि अमृतसर में 4 लाइब्रेरियां कार्यरत हैं, जबकि बठिंडा में 29 पुस्तकालय कार्यरत हैं। बरनाला में 6 पुस्तकालय कार्यरत हैं तथा 5 और पर काम चल रहा है। इसी प्रकार, फतेहगढ़ साहिब जिले में 10 पुस्तकालय कार्यशील हैं और 2 का कार्य प्रगति पर है, फरीदकोट में 5 कार्यशील और 7 का कार्य प्रगति पर है, फाजिल्का में 21 कार्यशील और 9 का कार्य प्रगति पर है तथा फिरोजपुर में 22 पुस्तकालय कार्यशील हैं और 2 का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने आगे बताया कि होशियारपुर जिले में 2 पुस्तकालय कार्यशील हैं और 13 पर काम चल रहा है। लुधियाना में 15 चालू हैं और 26 प्रगति पर हैं, मानसा में 8 चालू हैं और 10 प्रगति पर हैं, मलेरकोटला में 6 चालू हैं और 5 प्रगति पर हैं, जबकि श्री मुक्तसर साहिब में 6 पुस्तकालयों का कार्य प्रगति पर है। मोगा में 13 पुस्तकालय कार्यरत हैं तथा 1 का कार्य प्रगति पर है, पटियाला में 18 पुस्तकालय कार्यरत हैं तथा 11 का कार्य प्रगति पर है, रूपनगर में 12 पुस्तकालय कार्यरत हैं तथा 1 का कार्य प्रगति पर है, शहीद भगत सिंह नगर में 6 पुस्तकालय कार्यरत हैं, जबकि साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 12 पुस्तकालयों का कार्य प्रगति पर है। संगरूर में सबसे अधिक 28 पुस्तकालय चल रहे हैं, जबकि 5 पुस्तकालयों का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार, तरनतारन में 11 तथा जालंधर में 2 पुस्तकालय कार्यरत हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News